Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों एवं साधकों ने किया लॉन्ग सुदर्शन क्रिया





🌸 *गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव पूर्व धनबाद में साधना एवं सेवा गतिविधियाँ प्रारंभ* 🌸

धनबाद। शहर के दी आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों एवं साधकों के लिए आज रविवार को आयोजित लॉन्ग सुदर्शन क्रिया प्रातः 6:30 बजे से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, बैंक मोड़, धनबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। द आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े 60 से अधिक साधकों एवं भक्तों ने इस विशेष प्रातः कालीन साधना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मयंक सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात गुरु पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति प्रस्तुति आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों एवं गुरु पुंडितों द्वारा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

सोनाली सिंह, अनुप्रिया गुप्ता, मयंक सिंह, पंकज सिंह, स्वाति राजेश टंडन, कुंदन कुमार, अनामिका गोयल, ऋत्विक दुदानी एवं मणि शंकर।

🌿 गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा एवं उत्सव कार्यक्रम 13 मई 2026 को भी आयोजित किए जाएंगे।

📍 13 मई के प्रस्तावित सेवा कार्यक्रम:

• प्रातः 10:00 बजे से रणधीर वर्मा चौक पर लगभग 5000 लोगों के बीच छाछ वितरण।

• लालमणि वृद्धाश्रम एवं गोविंदपुर कुष्ठ सेवा केंद्र में भोजन सेवा।

🎶 भव्य संगीतमय सत्संग

13 मई की संध्या में राजेश टंडन जी के साथ भव्य सत्संग का आयोजन होगा, जिसके पश्चात भक्तों, अतिथियों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वादिष्ट प्रसाद वितरण किया जाएगा। सत्संग में लगभग 250–300 लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

 धनबाद जिले एवं आसपास के सभी साधकों, भक्तों एवं नागरिकों को सपरिवार सादर आमंत्रण।



Post a Comment

0 Comments