Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जगजीवन नगर स्थित बालाजी श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय ब्रह्म महोत्सव

 



Dhanbad। शहनाई, मृदंग और श्लोकों के गूंज के साथ  जगजीवन नगर स्थित बालाजी श्री वेंकटेस्वर मंदिर में अपने स्थापना काल का 36 वां वार्षिक महोत्सव प्रारम्भ हुआ। तीन दिवसीय इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार तड़के सुबह सुप्रभातम सेवा भगवान् विष्णु को जगाने के साथ प्रारम्भ हुई।  तत्पश्यात भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की गई। गणेश जी की पूजा के बाद मंदिर प्रांगण के हर दिशाओं में सकारात्मकता प्रवाहित होते रहने हेतु नव संधि पूजा की अर्चना की गई।  तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थापित रक्षा स्तम्भ में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात विश्व कल्याण एवं विश्वरक्षा हेतु कलश में अंकुरार्पण करते हुए किया गया। इसके साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम में सभी सुहागिन भक्तों के साथ कुमकुम पूजा की गई एवं सहस्रनाम अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया।  

कल शनिवार दूसरे दिन भी पूजा प्रक्रिया तड़के सुबह सुप्रभातम सेवा के साथ की जाएगी। तत्पश्यात संकल्प, पूजा, अर्चना, अभिषेक एवं अलंकरण की प्रक्रियाओं के साथ संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था है। अंतिम दिन श्रीवारी कल्याणम के साथ भगवान की शादी के साथ भोग वितरण की व्यवस्था है।




Post a Comment

0 Comments