धनबाद। दक्षिणी टुंडी के आसनडाबर स्थित लालमणि वृद्धाश्रम में हर साल की तरह इस साल भी समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने होली आश्रम के परिवार के वृद्धजनों संग मनाया गया। इस मौके पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आश्रम परिवार एवं अपने साथी वृद्धजनों के संग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली मनाई। साथ ही आश्रम परिवार को होली की शुभकामना देते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जो होली इन माता बहन भाइयों के साथ खेलने में आनंद आया वह कहीं और नहीं मिल पाएगा क्योंकि ना इनका परिवार ना इनका संगे संबंधी इनके साथ है जो भी है वह आश्रम और समाज के लोग शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा की अन्य जगहों में होली मिलन मनाने और वृद्धाश्रम में होली मिलन मनाने में एक अलग तरह का आत्मिक आनंद का अनुभव होता है। यहां का आनंद आशीर्वाद सा है। प्रेम भाईचारे और प्रकृति पर्व होली का असली रंग और असली आनंद वृद्धाश्रम में अनुभव होता है। आश्रम के होली मिलन में आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, ओंकार मिश्रा,सपन ओझा, प्रदीप ओझा, बृजेश्वर सिंह,प्रभा कुमारी, शंकर प्रसाद,अजय पांडे, विक्रम सिंह,अमरजीत पासवान, दिलशाद खान,सुबल सिंह, सनोज सिंह,शांति देवी सहित आश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments