Dhanbad । भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है जबकि गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू की झोली में गई है। अब सिर्फ धनबाद और चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है जिसका एलान आज कर दिया जाएगा। इन सीटों पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है।
HIGHLIGHTS
देश की बाकी कई सीटों के लिए प्रत्याशियों का होगा एलान।
धनबाद से भाजपा प्रत्याशियों में परिंदा सिंह, रागिनी सिंह और ढुलू महतो के नाम पर चर्चा।
चतरा सीट के लिए शशिभूषण मेहता, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप शाही समेत लिए जा रहे कई नाम।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग की सोमवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इसमें देश की बाकी कई सीटों के अलावा झारखंड की धनबाद और चतरा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी का नाम भी घोषित किया जा सकता है।
धनबाद और चतरा से इन नामों पर है चर्चा
धनबाद से भाजपा प्रत्याशियों में परिंदा सिंह, रागिनी सिंह और ढुलू महतो का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जबकि, चतरा सीट के लिए शशिभूषण मेहता, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप शाही समेत कई नामों की चर्चा है।
झारखंड आ रहे हैं राजनाथ सिंह
इधर, भाजपा के लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार की शाम रांची पहुंच गए हैं। वे सोमवार को डालटनगंज में क्लस्टर स्तर की बैठक में हिस्सा लिया। वाजपेयी अगले तीन दिनों तक झारखंड में रहकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments