धनबाद:--मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद के मौके पर गुरुवार को शहर के सभी मस्जिद एवं दरगाह में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई और भाईचारे शांति एवं एकजुटता के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। ईद के इस पवित्र मौके पर स्टेशन रोड सबिली मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग एकजुट हुए जहां सभी ने नमाज अदा की और सभी एकत्रित हुए लोगों के साथ गले मिलकर ईद पर्व को हर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया। मस्जिद के इमाम ने दरगाह में फूलों की चादर पोषी की और सभी के लिए अल्लाह से सुख और शांति के लिए दुआ किया।
इमाम मोहमद शकील अहमद ने बताया की आज पूरे धनबाद शहर में अलग अलग वक्त में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। वही उन्होंने इस ईद के मौके पर देश में अमन शांति के लिए ईदुल फितर की नमाज अदा किया और आल्हा से दुआ मांगी। इस मुल्क में सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ रहे जिसके लिए दुआ किया गया।



.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments