Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड टी-20 लीग के आक्शन में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन होने पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) में हर्ष का माहौल



Dhanbad. झारखंड टी-20 लीग के आक्शन में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन होने पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) ने प्रसन्नता जताते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव विनय कुमार सिंह ने डीसीए के लिए इसे विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे जिले के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। यह धनबाद क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। यह खिलाड़ियों की मेहनत समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

चयनित खिलाड़ियों में कोनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह तथा आर्यमन लाला शामिल हैं। अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा से खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। रविवार शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में चुने गए छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोनैन कुरैशी व अनुराग सिंह सेंगर बाहर रहने की वजह से इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, जावेद खान व संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा उत्तम विश्वास, शांतनु चौधरी, राजन सिन्हा, संजीव राणा, सुधीर कुमार पांडेय, द्वारिका तिवारी, रियाज खान, प्रमोद सिंह, बबलू पांडेय, बबलू उपाध्याय व अन्य शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments