Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इमेजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियंस लीग (महिला) के लिए टीमों की ड्रेस का अनावरण शनिवार किया गया



Dhanbad। इमेजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियंस लीग (महिला) के लिए टीमों की ड्रेस का अनावरण शनिवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर चारों टीमों की कप्तान, खिलाड़ी एवं उनके कोच उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट 16 जून से 20 जून तक टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अवसर पर डीसीए के सलाहकार समिति के सदस्य डा. इश्तियाक अहमद ने सभी टीमों की हौसला अफजाई की और टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच देगा जिससे वे भविष्य में जिला व राज्य टीमों के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर सकेंगी। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जावेद खान, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, नायब अली व अन्य उपस्थित थे।

टूर्नामेंट में 16 जून को सुबह साढ़े सात बजे डीसीए रेड एवं डीसीए ग्रीन, साढ़े ग्यारह बजे डीसीए ब्लू एवं डीसीए येलो, 17 जून को सुबह साढ़े सात बजे डीसीए रेड एवं डीसीए ब्लू, साढ़े ग्यारह बजे डीसीए ग्रीन एवं डीसीए येलो, 18 जून को सुबह साढ़े सात बजे डीसीए रेड एवं डीसीए येलो, साढ़े ग्यारह बजे डीसीए ग्रीन एवं डीसीए ब्लू के बीच मैच खेले जाएंगे। लीग की दो टाप टीमें 20 जून को सुबह साढ़े सात बजे से फाइनल खेलेगी।

Post a Comment

0 Comments