Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर महुदा में कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन



महुदा (धनबाद), 15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस  पर राज्य/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय कंचनपुर, महुदा में निःशुल्क परामर्श एवं कानूनी सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कुमार विमलेन्दु (चीफ एलएडीसीएस) तथा विशिष्ट अतिथि नीरज गोयल (सहायक एलएडीसीएस) थे। वहीं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने स्वागत संबोधन में ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उपेक्षा की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसे में लोगों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को निःशुल्क परामर्श और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझने में मदद करते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. कुमार विमलेन्दु ने उपस्थित लोगों को शिविर के उद्देश्य, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता तथा बुजुर्गों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल ने बताया कि जरूरतमंद लोग किस प्रकार निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होती है।

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट की सचिव हलिमा एजाज ने किया।अन्त में 05 बुजुर्गो को अंग वस्त्र देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया..

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, समन्वयक सीता कुमारी, नईमुद्दीन अंसारी, तिलकधारी रवानी, नितेश कुमार वर्मा, दीपा रवानी, पूजा कुमारी, बेबी प्रियंका, गुलनाज बानो, माला देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments