Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन धनबाद और शिल्पराज अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न



धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद और शिल्पराज अकादमी के द्वारा दो दिवसीय क्राफ्ट और वाटर कलर की कार्यशाला बलियापुर स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल में आयोजित की गई। शनिवार को बच्चों को पेपर से मछली ,आइसक्रीम स्टिक से फोटो फ्रेम और कोरगेटेड पेपर से थ्री डी क्राफ्ट सिखाया गया । रविवार को वाटर कलर की विस्तृत जानकारी देते हुए वाटर कलर की बारीकियां सिखाया गया ।क्राफ्ट गणेश सर और अनुष्का द्वारा और वाटर कलर राजीब सर द्वारा कराया गया ।करीब 25 बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया । कार्यशाला में धनबाद के दूर दराज से बच्चे आये । क्राफ्ट और वाटर कलर सिख बच्चों बहुत ही उत्साहित थे। अभिभावकों ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। सचिव अर्पिता अग्रवाल सह स्कूल की प्रिंसिपल निरुपमा नायक ,सिमरन, प्रीतम आदि ने अपना सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments