Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रीराकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी मंदिर में स्वामी स्मरणानंदजी महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

 : •



धनबाद। बैंकमोड़ श्रीराकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी मंदिर परिसर में रविवार को स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इन्होंने 26 मार्च को रामकृष्णलोक में प्राप्ति किया था। वर्धमान से आए पुजारी धनंजय द्वारा विशेष पूजा और हवन किया गया। वहीं कीर्तन भजन नाम संकीर्तन किया गया। श्याम, झिलिक, रूपा, प्रसनजीत, रितिका, सुखेंदु, सुमंत ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। भंडारा में सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर आरकेवीएस के अध्यक्ष डॉ जी चटर्जी, सचिव सुजीत मलिक, चंद्रमौई, ब्यूरो बापी, विश्वास, सुजय, मानस, राजेश, नादिया, सत्यजीत, पीयूष, चंदन आदि थे।

Post a Comment

0 Comments