Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन


धनबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, धनबाद द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 जून 2026 को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रवीन्द्र कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), विंग कमांडर चंदन कुमार (सेवानिवृत्त) तथा फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक सुजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में 65 वर्ष तक की आयु के पूर्व सैनिकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से मनोज कुमार, कुमार सचिन, बिजन कांति मुखर्जी, विश्वनाथ सिंह, संतोष कुमार, योगेश कुमार सिंह एवं राज किशोर सिंह सहित अनेक सदस्यों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम में परिषद के सभी पदाधिकारी एवं 25 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल में मैनपावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी फ्रंटलाइन ने भी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। परिषद के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रवीन्द्र कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments