Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस लाइन में सरहुल पर्व में SSP, सिटी SP, और ग्रामीण एसपी मांदर के थाप पर थिरके

 


धनबाद : प्रकृति पर्व सरहुल की पूरे जिले में धूम है। आदिवासी समाज के पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन धनबाद में किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, सिटी, एसपी, ग्रामीण एसपी समेत पुलिस विभाग के तमाम पदाधिकारियों, पुलिस जवान एवं उनके परिवार के लोगों ने भाग लिया। एसएसपी समेत तमाम पदाधिकारियों का क स्वागत पारम्परिक आदिवासी नृत्य से किया गया। जमकर ढोल,मांदर बजा। पारंपरिक परिधान में महिला-पुरुष मांदर, ढोल व नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते सरना स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर एसएसपी एवं सभी मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत गमछा व पौधा देकर सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर एसएसपी ने सभी को अपनी ओर से सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय सरना समिति प्रतिवर्ष सरहुल पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन करती है। सरहुल पर्व में आदिवासी सालो भर से इंतज़ार में रहते है और पूरे धूमधाम से मनाते हैं। सरहुल पर्व का मतलब है जल जंगल और पानी बचाना है। इसी के साथ नूतन वर्ष भी प्रारंभ होते हैं।


Post a Comment

0 Comments