धनबाद, भारत - धनबाद सोसाइटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (DSOG) इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष (Golden Jubilee Year) मना रही है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर को यादगार बनाने के लिए 16 और 17 मई, 2026 को धनबाद के ग्रैंड मिराज (रेडिसन इंडिविजुअल्स) में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन DSOGCON का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "स्वस्थ नारी और सशक्त समाज - Healing Women, Strengthening Communities" रखी गई है।
सम्मेलन का विस्तृत कार्यक्रमः
16 मई (प्रथम दिन): कार्यक्रम की शुरुआत मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से आयोजित PPH (प्रसवोत्तर रक्तस्राव) वर्कशॉप से होगी। इस दिन FOGSI की उपाध्यक्ष डॉ. आभा रानी सिन्हा 'प्री-एक्लेमप्सिया की स्क्रीनिंग' विषय पर अपना महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा वैज्ञानिक सत्रों में 'बांझपन प्रबंधन' और 'गर्भधारण-पूर्व देखभाल' जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
17 मई (द्वितीय दिन): दूसरे दिन की शुरुआत 'गर्भसंस्कार' कार्यक्रम से होगी। दोपहर के सत्र में प्रमुख व्याख्यान होंगे: डॉ. सी. सी. हजरा ओरेशन में FOGSI की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. माधुरी पटेल 'गर्भावस्था में मधुमेह' पर और डॉ. लीना प्रिया ओरेशन में FOGSI अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल 'एंडोमेट्रियोसिस' विषय पर जानकारी साझा करेंगे। साथ ही कैंसर स्क्रीनिंग और सीजेरियन ऑपरेशन की में दो उन्नत तकनीकों पर भी सत्र होंगे। सम्मेलन का भव्य औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। Time 12:30PM 1701 May
विशेषज्ञों की भागीदारीः
PPH वर्कशॉप का संचालन डॉ. शीला माने, डॉ. मित्रा सक्सेना, डॉ. मंजू पुरी, डॉ. पूनम गोयल, डॉ. निवेदिता दत्ता और डॉ. राजलक्ष्मी दुबिड की टीम द्वारा किया जाएगा। इनके साथ ही डॉ. आभा रानी सिन्हा (उपाध्यक्ष FOGSI), डॉ. एम.सी. पटेल, डॉ. संपत कुमारी और एडिटर-इन-चीफ डॉ. सुजाता दलवी विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
उपस्थितिः
आज की प्रेस वार्ता में डॉ. कोमल सिंह और डॉ. रीना बरनवाल के साथ डॉ. एस. के. दास, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. राजलक्ष्मी टुबिड, डॉ. कविता प्रिया, डॉ. शिवानी झा, डॉ. साधना, कोषाध्यक्ष डॉ. नूपुर चंदन, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी और डॉ. नीतू सहाय उपस्थित रहकर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments