धनबाद। श्री श्री रविशंकरजी की 68वे जन्म उत्सव पर दी आर्ट आफ लिविंग के अनुयायियों ने लालमणि वृद्ध आश्रम पर सभी माताओं के साथ मदर्स डे मना कर केक काटा और सभी लोगो को उत्तम भोजन खिलाया। आज के सेवा में आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका सोनाली सिंह, सोनी कुमारी के साथ वॉलंटियर सुतापा मंडल, जूही महतो, निर्मला गुप्ता, अमित शरण, कंचन शरण, बबिता सिंह, रिंकेश कुमार, गौतम उज्ज्वल, दीपका गुप्ता, विशाल शर्मा, स्नेहा गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन के जिला प्रभारी मयंक सिंह ने बताया कि "13 मई को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी 68 वर्ष के हो जाएंगे, इस अवसर पर धनबाद के अनुयायि विभिन्न सेवा कार्य कर रहे है, कल खिचड़ी वितरण आज लालमणि वृद्ध आश्रम में भोजन और रविवार को निर्मला लेप्रोसी होम मे दोपहर का भोजन करवाएंगे। साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर 11 बजे से छाछ पिलाने का इंतजाम किया जा रहा है।बेंगलुरु आश्रम में आज गुरदेव श्री श्री रवि शंकर ने तिथि के अनुसार केक काटा। 13 मई को प्रातः काल सभी अनुयायी कोयलानगर स्थित अन्नपूर्णा हाल मे सुदर्शन क्रिया और गुरु पूजा से दिन का आरंभ करेंगे।सायं काल 6:30 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डाक्टर सरिता सिन्हा के निवास पर सत्संग और प्रसाद का प्रबंध किया गया है। इस कार्यक्रम में शहर के सभी विद्यमान अतिथिगण के साथ आप सभी सपरिवार आमंत्रित है।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments