धनबाद; बरवाअड्डा स्थित सिंबायोसिस किड्स स्कूल में आज मातृ दिवस के उपलक्ष पर स्कूल के छात्र -छात्रों के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों ने एक से बढ़कर एक ग्रीटिंग बनाया और मां के प्रति कविता लिखी एवं मां के प्यार और त्याग को कविता के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। स्कूल की प्राचार्या रीना मंडल ने बताया कि आज का दिन दुनिया की हर मां के लिए समर्पित है। मां शब्द बहुत ही छोटा है किंतु इस मां शब्द में पूरी दुनिया समाया हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षिका रोमा प्रसाद, राखी, रोशनी ,शालिनी ,अनंता मरांडी, लक्ष्मी मुखर्जी, इंदु कुमारी, सुनीता कुमारी ,पूजा कुमारी, शीतल कुमारी, दीपिका, कुंदन सर, ईशानी आचार्य मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments