धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के बरटांड मंडल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान *एक पेड़ मां के नाम* के निमित भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा के आवास , बूथ नंबर 137 में पौधा रोपण किया गया । इस अवसर पर धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा "प्रधान मंत्री के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगा कर एक पेड़ मां के नाम से कार्यक्रम की शुरुआत किया जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओ द्वारा एक एक पेड़ लगाने का काम किया जाएगा। इस के लिए भाजपा महानगर के द्वारा सारी तैयारी की जा रही है।वृक्षारोपण से ग्लोबल वार्मिंग को रोकने मे काफी हद मदद मिलेगी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होगा।देश के हर नागरिक से निवदेन करता हूं कि वो एक पेड़ जरूर लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। रमा सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा अपने घर के आस पास खाली जगहों पर फलदार वृक्ष लगाए साथ ही आस पास के खाली मैदान मे नीम,पीपल,बरगद अति महत्वपूर्ण वृक्ष को भी लगाए। इससे वातावरण की सुद्धिकरण भी होगी, जल संकट, गर्मी में बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट को भी दूर करने मे एक छोटी सी सहयोग होगी। आज मैंने अपने माता जी हेमलता सिन्हा के द्वारा एक फलदार वृक्षारोपण कर इसकी शुरूवात की हूं और आगे इसे बड़े पैमाने पर लगाने का भी कार्य की रूपरेखा भी तैयार हो गई है। इस कार्यक्रम मे मेरा सहयोग करने के लिए भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय जी का धन्यवाद करती हूं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, उचित महतो,,बृजनंदन शर्मा, बबलू सिंह, सुरेश यादव , पिंटू सिंह के साथ साथ अनेक स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments