Dhanbad : ढुल्लू महतो के सांसद बनने के बाद ऐसा माने जाने लगा था कि भाजपा में विधायक राज सिन्हा ब्लैक फुट पर आ गए हैं लेकिन विधायकजी के तेवर ने साबित कर दिया कि वह किसी से काम नहीं है। बिजली की बरसों पुरानी समस्या को लेकर आज धनबाद विधायक राज सिन्हा पूरे फॉर्म में दिखे। विगत दिनों धनबाद विधायक ने बिजली जीएम के कार्यालय में जाकर बिजली समस्या को लेकर वार्ता की थी लेकिन वार्ता का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और शहर में बिजली के संकट बरकरार रहा जिसको देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृतव में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ गोल्फ ग्राउंड फायर स्टेशन से नारेबाजी करते हुए बिजली जीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथ में लगी तख्तियां लिखा था झारखंड सरकार हाय-हाय, बिजली को कर दिया बॉय-बॉय, धनबाद की जनता करे पुकार बिजली पानी दो सरकार ये सभी स्लोगन के साथ कार्यकर्ता काफी तेवर में थे। कारण नेतृत्वकर्ता विधायक राज सिन्हा खुद फार्म में थे। कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ को देख पुलिस रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की एक न चली और धक्का मुक्की के बीच अपने विधायक के नेतृत्व में कार्यालय पहुंचे। विधायक राज सिन्हा जीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. विधायक को देख कार्यकर्ता भी जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। विधायक के तेवर देख बिजली विभाग के जीएम भी घुटनों के बल विधायक के पास बैठे और बिजली समस्या पर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया जब जाकर धरना और घेराव कार्यक्रम समाप्त हुआ. इस कार्यक्रम में धनबाद विधायक को पूर्व सांसद पीएन सिंह का भरपूर साथ मिला. पूर्व सांसद खुद बिजली कार्यालय पहुंच गये थे और उन्होंने इस समस्या को लेकर सरकार को जिम्मेवार ठहराया। वहीं घेराव करने पहुंचे धनबाद विधायक राज सिन्हा के माने तो सरकार की लचर व्यवस्था के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है इस पर सरकार पूरी तरह से फ्लेयर है उन्होने कहा कि बिजली जीएम ने मिनिमम इलेक्ट्रीकट का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर मुकेश पांडेय, संजय झा, श्रवण राय, घनश्याम ग्रोवर, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, मिथिलेश राम, बबलू सिंघाड़ा वाला, अनिंदम बनर्जी, मनोज दूबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
.




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments