Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संस्कार भारती के केंद्रीय पदाधिकारी पहुंचे धनबाद कहा कि जनवरी 2025 में रांची में संस्कार भारती के कला साधक संगम में जिला स्तरीय कलाकारों को मिलेगा मौका

 


धनबाद : आज गुरूवार को संस्कार भारती के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक तिवारी धनबाद पहुंचे। यहां वे सरायढेला के हेडगवार भवन में संस्कार भारती महानगर की बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरूआत ध्येय गीत से हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारा संगठन संस्कारों के साथ कला के विकास के लिए काम करती आ रही है, आधुनिक युग  में सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग पर भी करना होगा एवं हमारे उद्देश्य का प्रचार प्रसार   रील्स,शॉर्ट ,युटुब, फेसबुक के माध्यम से करना पड़ेगा और युवाओं के बीच में कला के प्रति रुचि जगानी पड़ेगी। यह बातें संस्कार भारती के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक तिवारी ने गुरूवार को सरायढेला स्थित हेडगवार भवन में आयोजित महानगर इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। वे बोकारो से दिल्ली जाने के क्रम में धनबाद पहुंचे थे। उन्होंनें बताया कि जनवरी 2025 में रांची में संस्कार भारती का कला साधक संगम होने जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर उत्सव का आयोजन होगा और चयनित कालाकारों को उसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक जिला को कला सांस्कृतिक उत्थान के लिए सांस्कृतिक उत्सव  की पर तैयारी भी करनी पड़ेगी।

बैठक में संस्कार भारती धनबाद महानगर के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार, मंत्री संजय सेनगुप्ता, संरक्षक योगेंद्र तुलस्यान समेत काफी संख्या में संगठन के सदस्य गण उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments