धनबाद। बैंक मोड़ स्थित रे टॉकीज सिनेमा हॉल में जादूगर शंकर सम्राट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धनबाद में 28 जून से जादूगर शंकर सम्राट का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 7:00 बजे धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा किया जाएगा । उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि आज जादू लुप्त होती जा रही एक कला है । यह भारतवर्ष में उत्पन्न 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला है जो विदेशों में फल फूल रहा है । इस लुप्त होती कला को धरोहर को हमें बचाना है ,और हम सभी वर्ग अनुशासित, प्रशासनिक , राजनीतिक, सामाजिक व्यवसायिक के लोगों से उम्मीद करते हैं कि उनका सहयोग हमें रहेगा । उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य के बारे में बताया कि जादू से लोगों के दिमाग में अंधविश्वास को हटाना , लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में ना पड़े यह एक कला है जो विज्ञान पर आधारित है । उन्होंने कार्यक्रम के बारे में प्रबंधक सुदर्शन पांडे ने बताया कि रोजाना धनबाद में 2 शो का आयोजन किया गया है। पहला शो 4:00 बजे से एवं दूसरा शो संध्या 7:00 बजे से आरंभ होगी । रविवार के दिन यह 3 शो होगा।
जादूगर शंकर सम्राट ने बताया अगर जिला प्रशासन अनुमति दे तो धनबाद का मुख्य स्थान को गायब कर भी दिखाया जा सकता है जैसे मैंने देवघर में टावर चौक, तिलैया में तिलैया डैम को गायब कर दिया था। मैजिक शो लगभग एक महीना चलेगा इसमें धनबाद की जनता का प्रेम की आवश्यकता है।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments