धनबाद। समाहरणालय सभाकक्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 संशोधित अधिनियम 2016 के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की गई। बैठक में अधिनियम के तहत आए 38 आवेदनों की समीक्षा की गई। प्राप्त 38 आवेदनों में सभी आवेदनों को राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी। समिति ने निर्णय लिया कि जिनके दस्तावेज पूरे नही है उनके दस्तावेज प्राप्त कर राशि की भुकतान की जाएगी। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, डीएसपी मुख्यालय-1 श्री शंकर कामती, बीडीओ तोपचांची, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, गैर सरकारी सदस्य समेत अन्य मौजूद रहें।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments