Dhanbad : चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश को देख झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर आज न्यायाधीश, डॉक्टर व एलएडीसीएस की टीम ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रिक्शा चालकों ,ट्रैफिक पुलिस के जवानों फुटपाथ दुकानदार एवं नगर निगम कर्मियों के बीच ओआरएस घोल का वितरण किया।कार्यक्रम की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक से हुई उसके बाद टीम ने सिटी सेंटर चौक बैंक मोड़ में ओआरएस का वितरण किया। इस मौके पर अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश के आलोक में ओआरएस घोल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम अभी जब तक गर्मी है तब तक जारी रहेगा। इस मौके पर न्यायाधीश राकेश रोशन ने कहा कि गर्मी में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि तरल पेय व ओआरएस का घोल लेते रहे। आपात स्थिति में बचाव के लिए भी ओरआरएस के पैकेट घर पर रखें। चिकित्सक डॉ. संजय राय ने कहा कि ओरल डिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) की मदद से दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। अधिक पसीना आने की स्थिति में भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए ओआरएस का घोल दिया जाता है।गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से सावधानी से बचा जा सकता है। बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस मौके पर लीगल एट डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,सहायक नीरज गोयल,पारा लीगल वॉलिंटियर हेमराज चौहान,राजेश सिंह,अजीत कुमार दास, चंदन कुमार ,पंकज कुमार,डिपेंटी गुप्ता, दिनेश कुमार महतो, सहदेव महतो संध्या देवी,मानिक दुबे,एजाज अहमद अब्दुल कलाम,गोविंद टुड्डू, विनय कुमार सिन्हा, उत्तम,ओम प्रकाश , संजीव सिंह,गिता सिंह, अनामिका,डालसा सहायक अरूण कुमार,सौरव सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments