Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रभातम मॉल - धनबाद में मेगा रिटेल एक्स्पो कार्यक्रम का हुआ आयोजन




धनबाद।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद द्वारा मेगा रिटेल एक्स्पो कार्यक्रम का आयोजन  प्रभातम मॉल - धनबाद में किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह – अंचल प्रमुख,  अंचल कार्यालय- रांची रहे । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद की क्षेत्र प्रमुख  दीपमाला लकड़ा द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों, बैंक के साथ जुड़े बिल्डरों और कार डीलरों का स्वागत कर बैंक में चल रहे विभिन्न रीटेल उत्पादों के बारे में बताया गया ।मुख्य अतिथि  बैजनाथ सिंह – अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय- रांची ने उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों को संबोधित करते हुए उन्होने आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सदैव उत्कृष्ट सेवा के लिए आपके साथ जुड़ा है । उन्होने बैंक द्वारा चलाये गए मानसून धमाका योजना के बारे में बताते हुए कहा कि बैंक द्वारा विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं से संबन्धित योजना चलाया गया है जिसका लाभ सभी सम्मानित ग्राहक बंधुओं को लेना चाहिए । इस कार्यक्रम में बैंक के ग्राहकों को विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति पत्र बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया ।     मेगा रिटेल एक्स्पो कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,  क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद, के दोनों उपक्षेत्र प्रमुख क्रमशः श्री उमेश चन्द्र, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह , मुख्य प्रबन्धक श्री उमेश कुमार, श्री पी एन राय, श्री अजय कुमार, श्रीमती सोनल गौतम, एमएलपी प्रमुख श्री आनंद कुमार,  धनबाद शहर स्थित शाखाओं के शाखा प्रमुख श्री अमित कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री अरविंद कुमार सिंह, श्री चन्द्रशेखर कुमार, श्री कृष्ण कुमार अन्य स्टाफ सदस्य तथा बैंक से जुड़े बिल्डर, कार डीलर और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे । रिटेल लोन पॉइंट – धनबाद प्रमुख श्री प्रवीण सिन्हा द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।



Post a Comment

0 Comments