धनबाद। पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रेलवे सुरक्षा विशेष बल के प्रांगण में कौशल विकास केंद्र की स्थापना हुई। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल की महिलाओं को ब्यूटीशियन और मेहंदी का कोर्स सिखाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सीनयर डी एस सी /आर पी एफ अनुराग मीना और उनकी धर्म पत्नी सीमा कुमारी और अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। साथ में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मिथलेश कुमार राय (सैन्य सहायक) ,घनश्याम मिना (सहायक समादिस्टा ),डी एम तिवारी ( डीविजनल इंस्पेक्टर), अरुण दुबे (इंस्पेक्टर )और सभी सदस्यों ने रेलवे सुरक्षा बल के सभी अधिकारीयों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम में भारती दुबे जी( संयोजिका ) की अहम भूमिका रही । मौके पर संस्था की नम्रता गुप्ता ,सुधा गुप्ता , शशि शेखर गुप्ता ,मनीष गुप्ता, रवि शेखर, ललिता सिंह , रूबी राज, कल्पना रंजन,बबिता सिंह, गायत्री गुप्ता , आदि मौजूद थे ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments