Hot Posts

6/recent/ticker-posts

SNMMCH में खुला जन औषधि केंद्र, जरूरतमंदो को दवा के लिए अब भारी-भरकम खर्च नहीं करना होगा

 


धनबाद: जरूरतमंदो के लिए अच्छी खबर है. उन्हें दवा के लिए अब भारी-भरकम खर्च नहीं करना होगा। धनबाद के SNMMCH के ओपीडी ब्लॉक में एक नया जन औषधि केंद्र खुल गया है.केंद्र पर मरीजों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। यह ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी सस्ती होती हैं.

इस नए केंद्र का संचालन निजी एजेंसी करेगी। प्रधानमंत्री जन आैषधि केंद्र के संचालक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र में फिलहाल 200 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं साथ ही सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध है.दवाओं पर 50 से 90 प्रतिशत तक की छूट मरीजों को मिलेगी। बताया कि आैर भी दवाओं का अॉर्डर दिया गया है। मरीजों को यहां अधिक-से-अधिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।





Post a Comment

0 Comments