धनबाद। रंधीर वर्मा चौक से DRM चौक तक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् सह सैन्य मातृ शक्ति समूह द्वारा रांची में पिछले दिनों लदाख में तैनात एक सैनिक की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर आक्रोश रैली निकाली गयी। राज्य सरकार एवं प्रसाशन से सैन्य परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी गयी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए आवाज उठाई गई। इस बाबत उपायुक्त कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा गया। अंत में भारत माता की जयकारे के साथ रैली संपन्न हुई। बैठक में सैन्य मातृ शक्ति समूह अध्यक्ष निर्मला सिंह, मंजू वर्मा, चंदा देवी, ऋतू महतो एवं रविन्द्र सिंह, बर्मन तथा उत्तम कुमार, चंद्रशेखर सिंह आर एन मिश्र, दिम्पज कुमार, अलोक कुमार,राजकिशोर सिंह, अलोक कुमार, अबिनाश राम, अभिषेक प्रसाद तथा बाल मुकुंद शर्मा, राजपूत कल्याण मंचके सचिव पवन सिंह, अधिवक्ता संजय शर्मा समेत ६० से अधिक संख्या में सदस्य शामिल हुए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments