धनबाद: 5 झारखंड गर्ल्स (I) कंपनी और 36 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद द्वार गोल्फ ग्राउंड कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नेल संजय कंडवाल सेना मेडल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में एनसीसी के कैडेटों ने और पीआई स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 21 जून 2014 को "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम के साथ दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया, जिसमें लगभग 300 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कैडेटों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया और बताया कि योग के माध्यम से शरीर को कैसे ठीक रखा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग करना आवश्यक है, क्योंकि नियम से योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है.
योग प्रशिक्षक रुद्र नारायण यादव ने बताया यह प्रदूषण भारा शहर है इसमें योग ,अनुलोम ,विलोम ,कपालभारति ,प्राणायाम प्रतिदिन जरूर करना चाहिए तभी लोग स्वस्थ एवं निरोग रह सकते हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments