धनबाद। पंख एक नई दिशा के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर गर्मी को देखते हुए सभी सदस्यों ने अपने अपने घर में पौधा लगाया एवं सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि बरसात में बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष और छायादार वृक्ष लगाएंगे । प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेवारी है। अध्यक्ष पिंकी गुप्ता के साथ हमारे संस्था सभी सदस्य नम्रता गुप्ता,सुषमा प्रसाद,भारती दुबे, सुधा गुप्ता,रीना सिंह, श्रद्धा शाह, ललिता सिंह,दीपाली सिंह ,सीमा गुप्ता,मनीष गुप्ता,शशि शेखर गुप्ता इन सभी पर्यावरण दिवस में पौधा लगाया।
जोहार पत्रिका को मेरी तरफ से नए साल की आगमन की ढेर सारी शुभकामनाएं।जोहार पत्रिका अपने निष्पक्ष खबरों के साथ सदा आगे बढ़ते रहे। जोहार पत्रिका ने एक नया आयाम दिया है, समाचारों में निर्भीकता ,निष्पक्षता और विश्वसनीयता साफ झलकती है। खबरों में चटकारा नहीं बल्कि, सच्चाई होती है। सबसे अहम बात यह है कि सूचनात्मक समाचारों को तेजी से संकलित कर प्रकाशित करता है। मैं जोहार पत्रिका को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
(रीना मण्डल)
(झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की केंद्रीय अध्यक्ष)
अपने नाम के अनुसार जोहार पत्रिका प्रकृति से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से अपने न्यूज़ पोर्टल में जगह देगी ऐसी आशा करता हूं। कोयलांचल जैसे कोल बेयरिंग क्षेत्र में पर्यावरण की महत्ता और भी बढ़ जाती है ऐसे में जोहार पत्रिका पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेगी ।
अखिलेश कुमार
(सहाय पर्यावरणविद एवं पक्षी विशेषज्ञ)
जोहार पत्रिका लोगों तक समग्र समाचार पहुंचाने का काम करें। स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस और कला संस्कृति से लेकर क्राइम तक की खबरें लोगों तक आसानी से उपलब्ध कराये इसकी मैं आशा करता हूं
जयप्रकाश अग्रवाल
(म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एंड इंश्योरेंस एडवाइजर व स्टॉक मार्केट ट्रेडर)
0 Comments