Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवक को मारी गोली, हुई मौत,अपराधी हुआ फरार,SNMMCH अस्पताल विधायक मृतक परिजनों से मिलने पहुँचे,जिले में बिगड़ती विधि व्यवस्था पर जताई चिंता,राज्य सरकार पर लगाया आरोप अपराध रोकने पर है विफल,लॉ एंड ऑर्डर है फेल




धनबाद।  धनबाद में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नही ले रहा है।दिनदहाड़े अपराधी गोली मार फरार हो जा रहे है। ताजा घटनाक्रम  में धनबाद सदर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत 21 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े अपराधीयो ने गोली मार दी।गोली युवक के गर्दन में मारी गई है।गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए।गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुँचे।पुलिस को घटना कि सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची।युवक को SNMMCH अस्पताल लाया गया।जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक मनईटाड़ का रहने वाला था।वह इंजीनियरिंग का छात्र था।युवक के परिजन अस्पताल पहुँचे।युवक के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।जानकारी पाकर विधायक राज सिन्हा भी अस्पताल पहुँचे।युवक के परिजनों को हिम्मत बंधवाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिए।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।अपराधी को पकड़ने को लेकर तलाश कर रहे है।वही विधायक राज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया।घटना को दुखद बताया।विधायक ने कहा कि राज्य सहित जिले में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है।कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।सरकार पुलिस इसे रोकने में फेल है।मनईटाड़ सहित आस पास के क्षेत्र में खास कर अपराध बढ़ा है।ड्रग्स,जिम्फरोसी का धंधा चल रहा है।आये दिन आपराधिक वारदात सुनने को मिलता है।जिले में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर एसपी से मिलेंगे।क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढाने का आग्रह करेंगे।साथ ही युवक को गोली मारने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने को पुलिस को कहेंगे।




Post a Comment

0 Comments