धनबाद। सांसद के आवास पर पाठशाला के कई बच्चों ( 25 लड़कियां और 5 लड़के )को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। यह वितरण पाठशाला विद्यालय की तरफ से मिशन बच्चों की उड़ान के अंतर्गत किया गया जिसमें सामुदायिक सहयोग से कई लोगों ने दान स्वरूप बच्चों को साइकिल भेंट की जिससे उनकी पढ़ाई में जाने आने में कोई बाधा ना हो।इस साइकिल वितरण पर प्रसन्नता जताते हुए ढुल्लू महतो ने कहा कि पाठशाला के कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है खासकर धनबाद क्षेत्र में बच्चों के कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों में कई कल्याणकारी कार्य किए हैं और यह बच्चों को और पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। बच्चों के बीच मिठाई का वितरण सासंद ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी द्वारा किया गया। सावित्री देवी ने बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज के जमाने में लड़की और लड़को में कोई भेद नहीं है इसलिए लड़कियों को भी लड़कों इतना हर मौका दीजिए। इस वितरण में पाठशाला के भागाबस्ती, निचितपुर , मतारी और पाठशाला के पूर्वोत्तरी छात्र जो सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में पढ़ाई कर रहे हैं के बीच साइकिल का वितरण हुआ।
इस वितरण में पाठशाला के शिक्षक नीलकंठ महतो, शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण कुमार, किस्मत ऋषि , प्रिया कुमारी, पूनम विश्वकर्मा, मुकेश महतो, मनोज दास , विजय शेखर और पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा मौजूद रहे ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments