धनबाद। हम लोग बोकारो जिला धनबाद अर्थात पूर्ववर्ती मानभूम जिला के लोग वर्तमान में झारखंड राज्य के निवासी हैं। परंतु झारखंड कोई ऐतिहासिक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है। हमारा क्षेत्र हजारों वर्षों से बंगाल का राढ़ आंचल का हिस्सा रहा हैं। .. हम बोकारो जिला ,धनबाद जिला,गिरिडीह, संथाल परगना , दुमका, देवघर, पाकुड़ ,साहिबगंज, सरायकेला खरसावां जिला, रांची जिला का सिल्ली, बुंडू,तमार प्रखंड और सिंहभूम जिला के लोग भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र के निवासी है। आज इस क्षेत्र को झारखंड राज्य बोला जाता है। झारखंड से पहले यह क्षेत्र बिहार के नाम से जाना जाता था और उससे पहले ब्रिटिश काल में ये बंगाल प्रेसिडेंसी के नाम से जाना जाता था। अगर ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो झारखंड का यह क्षेत्र जिसे पश्चिमी राढ़ अंचल बोला जाता है हजारों साल तक बंगाल का ही हिस्सा रहा है। मुगल काल में भी यह क्षेत्र सूबा ए बंगाल का हिस्सा था। बंगाल में जब पाल वंश और सेन वंश का शासन था तब भी यह क्षेत्र बंगाल का हिस्सा था।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments