Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन धनबाद के सम्मान समारोह में ऑनलाइन राइटिंग कॉम्पिटिशन, म्यूजिक कॉम्पिटिशन और इंटर्नशिप कर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया

 


धनबाद, 5 जुलाई: सरायढेला स्थित डॉ. हेडगेवार भवन में आज आयुष फाउंडेशन धनबाद ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि मिल्टन पार्थसार्थी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष और जे के अंकल को पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधे देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान ऑनलाइन राइटिंग कॉम्पिटिशन, म्यूजिक कॉम्पिटिशन और इंटर्नशिप कर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। सभी विजेता बच्चों को संतोष ऑप्टिकल धनबाद की तरफ़ से सर्टिफिकेट और संस्था की तरफ़ से मोमेंटो प्रदान किए गए। 

संस्था की सचिव अर्पिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष गणेश शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता रंजन, गीता दास और हीना दास समेत अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की तरफ से सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।




Post a Comment

0 Comments