Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आठ वर्षो के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद की पूर्णगठन की प्रक्रिया आज आम सभा से शुरू हुई

 



धनबाद:आठ वर्षो के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद की पूर्णगठन की प्रक्रिया  आज आम सभा से शुरू हुई। इस सोसायटी के पदेन अध्यक्ष जिले के उपायुक्त होते हैं और एसडीएम उपाध्यक्ष होते हैं। न्यू टाउन हॉल में आयोजित आज की आम सभा में उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसडीएम उदय रजक के अलावे अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित हुए.आमसभा को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी अन्य सोसाइटी के जैसे नही है। कई तरह के सामाजिक कार्य सोसाइटी करती है.कई बार प्रशासनिक अधिकारीगण व्यस्तता के कारण सोसाइटी को समय नही दे पाते हैं ऐसे में सोसाइटी के सदस्य गण सोसाइटी को बेहतर तरीके से आगे ले जाने में अपना पूरा पूरा योगदान जरूर दें।

सोसाइटी में 10 कार्यकारिणी सदस्य होते हैं , वार्षिक अधिवेशन कार्यकारिणी समिति में 10 से ज्यादा उम्मीदवार होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की प्रक्रिया की गई। समाचार लिखे जाने तक चुनाव की प्रक्रिया जारी है।






Post a Comment

0 Comments