धनबाद। झारखण्ड ब्राह्मण समाज के प्रदेश अभिभावक श्रीराम पाण्डेय की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का पुटकी श्रमिक क्लब के महती सभा में भगवान परशुराम जयंती समापन समारोह पर पुटकी थाना चौंक से केंदुआ करकेंद तक मोटर साइकिल से नगर भ्रमण निकाला गया।कार्यक्रम में धनबाद सांसद की धर्मपत्नी सावित्री देवी को ब्राह्मणों ने नागरिक अभिनंदन करते हुए माल्यार्पण,पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीष दिया। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम जी को माल्यार्पण किया। उनके साथ पुर्व पार्षद श्रीमती प्रियंका पाल को भी विशिष्ट अतिथि के रुप में आशीष प्रदान किया।समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक हृदय कुमार मिश्र,स्टेट वार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी जी,सुश्री तारा पाठक एवं श्रीमती बोबी पाण्डेय विशिष्ठ अतिथि के आसन पर विराजमान हुए।मंच पर अरविंद कुमार दूबे,केडी मिश्रा,हरेंद्र चौधरी,जिला अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला, श्याम शुक्ला आदी आसन ग्रहण किया।सभा को सम्बोधित सुश्री तारा पाठक, श्रीमती बोबी पाण्डेय,श्रीराधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि धनबाद लोकसभा चुनाव की जीत से ब्राह्मण एक जूटता का परिचय मिला।मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री देवी ने कहा कि यह ब्राह्मणों का आशिष ही है कि धनबाद लोक-सभा में सांसद श्री ढुल्लू महतो जी ऐतिहासिक जीत हासिल किया ।ब्राह्मण समाज पथ प्रदर्शक प्रणेता होते हुए उनके प्रति सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित करने के कारण हमारी जीत हुई। हम लोग ब्राह्मण को देवता की तरह पुजते है।
मंच का संचालन प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी ने किया।मौके पर विष्णु कांत त्रिपाठी,सुमन पाण्डेय,डा प्रमोद कुमार मिश्रा,नर्मदेश्वर पाण्डेय,अजय पाण्डेय,दीपक सिंह चौधरी,निरंजन पाण्डेय,आशुतोष ओझा, रामाकांत ओझा, शक्ति पाठक, बच्चा दुबे, दीपक मुखर्जी, सतेंद्र मिश्रा, डॉक्टर एस एन मिश्रा, विनय उपाध्याय, सनातन पांडे, प्रदीप मिश्रा, बीके झा, श्रवण पांडे, उदय चांद पांडे, व धनबाद जिले के सभी छेत्रों से सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments