Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने की कारों की लांचिंग, धनसार में ट्रस्ट ऑटोमोबाइल का हुआ शुभारंभ


धनबाद | टाटा मोटर्स का अधिकृत शो रूम ट्रस्ट ऑटोमोबाइल का शुभारंभ शुक्रवार कोहुआ। शो रूम का उद्घटन अमित सिन्हा,जोनल मैनेजर टाटा मोर्टर ने किया। वहीं शोरूम में कारों का अनावरण प्रसिद्ध भोजपुरीअभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने किया। ट्रस्ट ऑटोमोबाइल के निदेशक नंदलाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। अमितेश सहाय ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर निदेशक जयवर्द्धन सहाय भी मौजूद थे।कंपनी के जोनल मैनेजर अमित सिन्हा ने बताया कि टाटा मोटर्स ने भारतीय सड़कों पर 2 मिलियन से अधिक एसयूवी के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एसयूवीके विस्तृत पोर्टफोलियो में सफारी, हैरियर,नेक्सन, पंच के साथ-साथ पुराने जमाने कीमशहूर नाम प्लेट, सिएरा और सफारी शामिलहैं, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पर टाटापैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड केमुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्सने कहा कि एसयूवी सेगमेंट को समझने औरहर ग्राहक की जरूरत के लिए सही उत्पाद प्रदान करने की हमारी क्षमता, हमें इस सेगमेंट 

में निरंतरता और प्रमुख नेतृत्वकर्ता बनाए रखने में बहुत मदद करती है। बताया कि प्रमुख एसयूवी हैरियर (14.99 लाख) और सफारी (15.49) की शुरुआती कीमतों में संशोधन किया गया है। लोकप्रिय एसयूवी वेरिएंट पर 1.4 लाख तक के लाभ बढ़ाए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में नेक्सन ईवी (1.3 लाख तक) का लाभ उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। पंच ईवी पर भी 30,000 तक के लाभ की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, सड़क पर 7 लाख के नेक्सन का 7 इन 7. उत्सव जारी है। ऑफर 31 जुलाई तक की सभी बुकिंग के लिए मान्य हैं।



Post a Comment

0 Comments