Dhanbad। जिला चैंबर की सत्र 2019 -21 से और 2021 से 23 के लिए आयोजित हम सभा हंगामेदार रही। कोरोना काल का हवाला देकर वर्तमान कमेटी ने इसे दो सत्र की जगह एक सत्र मानने की गुरारिश किया। उन्होंने सदस्यों के हित में अच्छे कामों को भी सामने रखा और अपनी उपलब्धियां भी गिनवाई। लेकिन अधिकतर सदस्यों ने इसे नकार दिया। अब चुनाव से जिला चेंबर के नए पदाधिकारियो का चयन होगा। इस बीच बैंक मोड़ चेंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने बैंक मोड़ के कार्यों का बखान किया। इस पर सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने कहा कि केवल बैंक मोर चेंबर नहीं हम लोग भी काम करते हैं इस पर आम सभा में काफी विवाद भी हुआ। जिला चेंबर अध्यक्ष चेतन गोयंका और महासचिव अजय नारायण लाल के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। बैंक मोड़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया नेअपने भाषण में जिला चैंबरके प्रस्ताव के का विरोध करते हुए बैंक मोड चेंबर के उदाहरण देते हुए कहा कि हमने भी चुनाव करा कर नई कमेटीको जिम्मेदारी सौंप दी। इसलिए जिला चैंबर को भी नए लोगों को मौका देना चाहिए। मौके पर जितेंद्र अग्रवाल श्रीकांत अग्रवाल एवं अन्य मौजूद थे।







.jpeg)
.jpeg)
0 Comments