धनबाद। संस्था पवित्रम एवं BCCL की पुटकी बलिहारी क्षेत्र ने मिलकर धनबाद शहर को हरा भरा बनाने के लिए आज गुरूवार दिनांक 22 अगस्त को 11.30AM पर नेहरू उद्यान, केंदुआ के सामने OB पहाड़ पर विभिन्न औषधिया जैसे गिलोय , हडजोड , पथर चटा, पीपल , बरगद , नीम आदि की 1000 कलमें एवं पौधे लगाए गए ताकि हमारे धनबाद की पहचान अब हरियाली से हो , फलो से हो। इस प्रकार का कार्यक्रम धनबाद (झारखंड) में पहली बार आयोजित किया गया। दुर्गम OB पर बड़ी संख्या में शहर के महिला , पुरूष एवं वृद्ध जन उत्साह बनाये पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिए पहुंचे। साथ ही BCCL के अधिकारी कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ दिखाई दिए। यह अपनी प्रकार का अनूठा प्रयोग है कि कोयलांचल की बहुत बड़ी समस्या OB है , इसका समाधान यदि हो जाए ,हर OB को बारहमासी औषधियों से आच्छादित कर दिया जाए तो वह समाज के लिए उपयोगी बन जाएगी और मिट्टी का कटाव रूकेगा , धनबाद की पहचान बदलेगी | धीरे धीरे OB को औषधीय पहाड़ के रूप में जाना जाने लगेगा।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण से प्रेम करने वाले अनेक बहने, भाई, BCCl के पदाधिकारी, पवित्रम सेवा परिवार के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.मुख्यत: पवित्रम सेवा परिवार से लक्ष्मी मजूमदार,सुशील कुमार मिश्रा,आलोक प्रकाश, अशोक दुबे,संजय सिंघल,राकेश खण्डेलवाल, अमित अग्रवाल,मृदुला अग्रवाल , गुड्डू चौरसिया , तरून दत्ता , भूपेन्द्र अग्रवाल , संजय सिंघल, सुमन सौरभ , शुशील मिश्रा , मंजू बगडिया , हरी रामगुप्ता , अनिता सतनालिका , मीना गोयल , किरण वर्मा आदि का मुख्य सहयोग रहा। सबसे बड़ी बात भरी बारिश में भारी संख्या में जन भागीदारी का होना साथ ही बड़ी संख्या में मीडिया के लोग पहुंचे और उन्होंने पेड़ भी लगाये।
पवित्रम वन महोत्सव पिछले कई महीनो से चल रहा है जिसके अंतगर्त स्कुल, कालेज, अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाए जा रहे है, आज अनूठा प्रयोग किया गया है, जिसमे BCCL की तरफ से भी पूरा सहयोग किया गया। BCCL के अधिकारियो में मुख्यत आशु गुप्ता , एल एल बरनवाल , उमेश मरांडी , निर्मल कुमार , अफरोज खान , शम्भु महतो , किशोरी पासी , बचू रविदास , रामकुमार , सुनील महतो इत्यादि अधिकारियों कर्मचारियों का बहुत योगदान रहा | मुख्य रूप से BCCL महाप्रबंधक (साईडिंग) श्री महेंद्र सिह दूत एवं पवित्रं सेवा परिवार के अध्यक्ष श्री संजय भरतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय भरतिया ने किया।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments