धनबाद:धनबाद जिला जनता दल यू के गोधर स्थित नगर कार्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। पिंटू कुमार सिंह समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने झंडे को सलामी दी। पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि भारत को आजाद कराने में महान वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जिसके कारण हम सभी भारतीय आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में शहीद होने वाले वीर सपूत भले ही हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनलोगों की वीर गाथाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे तथा बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उक्त मौके पर धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा, महासचिव नेपाल प्रमाणिक, बबीता देवी वर्मा, शीला देवी, माला देवी, भक्ति प्रमाणिक, सुदेश कुमार, विमल सिंह, सुबोध शर्मा, कामेश्वर यादव, बमबम सिंह, डॉ राजेश राम, बैजू सिंह आदि मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments