धनबाद/पटना:बिहार के पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को जनता दल यू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो तथा पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ने के लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में काफी मजबूत हुआ है। पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। झारखंड की जनता एनडीए गठबंधन की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए का नाम का डंका बजना तय है। उक्त मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय चौधरी तथा एमएलसी संजय गांधी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments