धनबाद। महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को दुमका से रांची जाने के क्रम में कुछ देर के लिए धनबाद परिसदन में रुके। धनबाद परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एच पी जनार्दनन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, सिटी एसपी श्री अजित कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल का स्वागत किया। धनबाद परिसदन में कुछ देर रुकने एवं पदाधिकारियों से वार्तालाप करने के बाद माननीय राज्यपाल प्रस्थान कर गए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments