Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार धनबाद करेगा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रावण मास की रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन

 


धनबाद।  दि आर्ट ऑफ लिविंग की वैदिक धर्म संस्था के तत्वधान के अंतर्गत, आज श्रावण मास की महा रुद्राभिषेक पूजा धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मे सायं काल 5 बजे से शुभारंभ होगा। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद मीडिया प्रभारी, मयंक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी श्रावण मास में देश और प्रदेश के सैकड़ों स्थानों पर दी आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रुद्राभिषेक पूजन आयोजन हो रहा है। बेंगलुरु आश्रम से ब्रह्मचारी रामाचंद्रन के साथ ओडिशा से पंडित मुरलीधर होता व पंडित आनंद मिश्रा धनबाद मे पूजन करेंगे।रुद्र पूजा का महत्व व प्रभाव हमारी चेतना और वातावरण दोनों पर पड़ता है। यह पूजा सिर्फ व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं अपितु पूरे परिवार समाज व राष्ट्र के लिए प्रभावशाली है। रूद्र पूजा में विशेष महत्व ध्यान और संकल्प का होता है जिसमें श्रावण मास इसके लिए सर्वोत्तम माना जाता है। बताया गया कि ध्यान के द्वारा सभी नकारात्मकताऐं सकारात्मकता में बदलती है। संकल्प से मनोवांछित कामना की पूर्ति होती है।

रुद्राभिषेक पूजन में सभी आमंत्रित है और धनबाद के अनेक विशिष्ट अतिथि व आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयाई सम्मिलित होकर पूर्ण रूप से इस सुनहरे पल का आनंद उठाएंगे और अपनी इक्षा पूर्ण की कामना करेंगे।



Post a Comment

0 Comments