Jharkhand BJP Yuva aakrosh rally: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार का खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आज शुक्रवार (23 अगस्त) को विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। इस पूरे मामले पर झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर सीएम हेमंत सोरेन इतने डरे हुए क्यों हैं?
शिवराज बोले- आपको डर क्यों लग रहा है हेमंत सोरेन जी
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा, ''जिस हक को देने की बात हेमंत सोरेन सरकार ने कही था, आज जब झारखंड का युवा अपने उन्हीं हकों को मांगने आ रहे हैं, तो आपको डर क्यों लग रहा है हेमंत सोरेन जी''
शिवराज ने कहा, ''झारखंड के युवा न्याय मांग रहे हैं, अपना हक मांग रहे हैं। लेकिन सोरेन सरकार द्वारा न्याय और अधिकार की इस लड़ाई को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचला जा रहा है। उन्होंने झारखंड को अराजकता में झोंक दिया है। झारखंड के नौजवानों का आक्रोश सोरेन सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।''
शिवराज ने कहा है कि, हेमंत सोरेन जी से न झारखंड संभल रहा है और न ही पार्टी। वह अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा कर रहे हैं। उनकी विदाई करीब आ गई है।
बाबूलाल मरांडी बोले- ये तो बस अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है!
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ये तो बस अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है! युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर रांची के मोराबादी मैदान में उमड़ा जनसमुद्र। ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी भी अब हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएंगे। झारखंड के युवाओं को उनके हक की नौकरी, उनके हक का रोजगार और पिछले 5 सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी।'




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments