धनबाद।बच्चों तथा विद्यालय की प्रगति पर विचार - विमर्श के साथ गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में वार्षिक स्कूल प्रबंधन समिति (एस एम सी ) की बैठक संपन्न। आज दजीजीपीएस धनबाद में स्कूल प्रबंधन समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जीजीईएस के सचिव एस पी सिंह, जीजीईएस मेंबर श् गुरदीप सिंह, धनबाद जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य, अभिभावकों के प्रतिनिधि, शिक्षकों के प्रतिनिधि, मेजबान विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर, सीनियर कोऑडीनेटर शिव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी गण -मान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मेजबान स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा सुंदर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छों से किया गया। तदनंतर स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं विद्यालय के विकास पर परिचर्चाऐं हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की गई। जीजी पीएस के सचिव एसपी सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य एस के ठाकुर ने इस बैठक को सफल बताया।
शबद और अरदास के बीच विद्यालय का 21वां स्थापना दिवस भी आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments