Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिजली विभाग जुटा दुर्गा पूजा की तैयारियो में, दुर्गा पूजा से पहले ही जर्जर तार, खराब इंसुलेटर, जंपर बदलें, तारों से सटे डालियों को काटें : बिजली जीएम





धनबाद | राजस्व बढ़ाने और दुर्गा पूजा में सुचारू बिजली व्यवस्था को  लेकर धनबाद एरिया बोर्ड जीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। जीएम  अशोक सिन्हा ने धनबाद सर्कल के अधिकारियों को दुर्गा पूजा में निर्बाध  बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। कहा कि दुर्गा पूजा से पहले बिजली समस्या से संबंधित सारी बाधा दूर कर लें। जहां-जहां पूजा पंडाल बनेंगे वहां लाइन दुरुस्त रखें। जर्जर तार, खराब इंसुलेटर, जंपर बदलें। तारों से सटे डालियों को काटें। पूजा में अतिरिक्त मैन पावर का वर्क प्लान 15 दिसंबर तक तैयार करें। धनबाद, झरिया, गोविंदपुर और निरसा डिविजन को सितंबर महीने का राजस्व लक्ष्य पूरा करने का निर्देश भी दिया। मौके पर अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता डीएन  साहू, पंकज कुमार, केके सिंह, जावेद अतहर, शिवेंद्र कुमार, मनीष पूर्ति नमित कुमार, संदीप कुमार पासवान एवं अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments