Dhanbad। जैन समाज का सबसे बड़ा त्योहार पर्युषण पर्व 8 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है जो 17 सितंबर तक चलेगा ।धैया जैन मंदिर में भी पर्युशन पर्व धूमधाम से गाजे बाजे के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सांगानेर जयपुर से पंडित महावीर जी शास्त्री जी आ रहे है जिनके सानिध्य में अभिषेक ,पूजा , प्रवचन आदि होगा ।प्रतिदिन प्रातः 7 बजे अभिषेक , शांतिधारा और दशलक्षण विधान का पूजन होगा ।प्रतिदिन संध्या 7 बजे सामूहिक आरती, प्रवचन और जैन महिला समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा ।पर्युषन पर्व की समाप्ति 19 सितंबर को क्षमावाणी के साथ होगी उस दिन को विश्व क्षमादिवस के रूप में भी जाना जाता है ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments