Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चिराग पासवान के आगमन को लेकर लोजपा (रामविलास)की समीक्षा बैठक हुई, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने प्रत्येक गांवों– वार्डो में प्रचार हेतु प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया




धनबाद के ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर  चर्चा करेंगे चिराग पासवान: दिलीप कुमार

धनबाद: गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में 8 लेन स्थित बुद्धा पैलेस में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नेहरू पैलेस कोयला भवन में 29 सितंबर को विशाल जनसभा में  आगमन के संदर्भ में जनसभा को सफल करने के लिए समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक में जनसभा की संपूर्ण तैयारियों शहरों गांव में प्रचार प्रसार की विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही वीरेंद्र प्रधान ने  प्रत्येक  गांवों– वार्डो में प्रचार हेतु  प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया। वीरेंद्र प्रधान ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का झारखंड में यह तीसरा जनसभा होगा इसके पूर्व 23 सितंबर को लातेहार एवं पलामू में जनसभा हो चुका है। उन्होंने आगे कहा की लोजपा (रामविलास) का धनबाद जिला में संगठन काफी मजबूत है। जो गांव स्तर, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक सारे कार्यकर्ता काफी सक्रिय एवं समर्पित है । धनबाद के 6 विधानसभाओं का बूथ गठन कर लिया गया है। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकताओं की नियुक्ति कर इसकी लिखित सूची प्रदेश को भेज दी गई है। जिससे कि एनडीए गठबंधन की सारी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके। समीक्षा बैठक में कृष्ण देव पासवान, आशा राय, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार बिलाल खान, मुंद्रिका पासवान, श्रीकांत पासवान राकेश सिंह प्रमोद सिंह नरेश पासवान रामानंद पासवान कपिल पासवान,रामासिहान पासवान, संजय पासवान, बबलू पासवान, सुमित कुमार, मोहम्मद शमीम, आशुतोष कुमार, अशोक सिंह,बिहारी लाल चौहान,रुदल पासवान मुकेश कुमार  समेत लोजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments