Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूनियन क्लब में 31 दिसंबर की रात बॉलीवुड सिंगर रुपाली जग्गा, दीपांशी नागर, चंद्रा मौली और मानव पोद्दार मचाएंगे धमाल,मुंबई की प्रसिद्ध लेडीज डीजे मार्लिन और कोलकाता का डांस टूप भी आकर्षण का केंद्र होंगे


धनबाद। नए साल के स्वागत के लिए क्लबों से लेकर होटलों व रेस्टोरेंट में जोरशोर से तैयारी चल रही है।  साल की आखिरी रात धनबाद क्लब और यूनियन क्लब में सबसे बड़ा जश्न होगा। बॉलीवुड सिंगर 31 दिसंबर की रात के जश्न को खास बनाएंगे। फेमस डीजे और ड्रांस टूप भी धूम मचाएंगे। वहीं बड़े होटलों व रेस्टोरेंट में डीजे, लाइव बैंड म्यूजिकल कार्यक्रम होंगे। कई जगह धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

यूनियन क्लब में 31 दिसंबर की रात बॉलीवुड सिंगर रुपाली जग्गा, दीपांशी नागर, चंद्रा मौली और मानव पोद्दार धमाल मचाएंगे। गुरुवार को यूनियन क्लब में सचिव चरणप्रीत सिंह ने बताया कि इस बार न्यू ईयर इव नाइट में बॉलीवुड सिंगर रुपाली जग्गा आ रही हैं। वो पिया रंगीला.... तेरे बिना जीना क्या जैसे गानों से 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाएंगी। सुपर 30, पानीपत, ब्रह्मास्त्र जैसे चर्चित फिल्मों में आवाज दे चुकीं मुंबई की दीपांशी नागर भी आकर्षण का केंद्र होंगी। चंद्र मौली और मानव पोद्दार बॉलीवुड गानों पर धनबादवासियों को झुमाएंगे। मुंबई की प्रसिद्ध लेडीज डीजे मार्लिन और कोलकाता का डांस टूप भी आकर्षण का केंद्र होंगे। 31 दिसंबर की शाम 7:30 बजे से न्यू ईयर इव समारोह आरंभ होगा। इसके अलावा काफी सारे पुरस्कार भी रखे गए हैं। लोग गाला डिनर का भी आनंद उठा पाएंगे। क्लब के सदस्य व अतिथि प्रवेश कर सकेंगे। एंट्री के लिए निर्धारित शुल्क रखा गया है। कार्यकारी अध्यक्ष अजीत गुटगुटिया, आसित सहाय, राहुल नारंग, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।






Post a Comment

0 Comments