धनबाद। धनबाद स्थित होटल हिल व्यू में एक आवश्यक बैठक कर निर्णय लिया गया कि झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति को संजोए रखने के लिए पिछले दो साल से लगातार बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में पोईला बैशाख के उपलक्ष पर कार्यक्रम किया जा रहा है जो इस साल भी आगामी 23 अप्रैल दिन बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समिति के प्रदेश सभापति रीना मंडल ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य होंगे। इस विशेष दिन पर रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों सराबोर होगा। पारंपरिक संगीत, नृत्य से भरपूर रहेगा। समिति ने सभी बांग्ला भाषियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजन समिति में श्रीमती रीना मंडल, आदर मंडल, पार्थो सेनगुप्ता, आशीष मंडल, शिबू चक्रवर्ती, सम्राट चौधरी, सुसोवन चक्रवर्ती, अनूप चक्रवर्ती, सुमंतो मुखर्जी, वीरेन चंद्र मंडल सहित कई गणमान्य शामिल थे।
0 Comments