Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाबा साहब की जयंती पर बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड ने माल्यार्पण किया


धनबाद।  बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्थान के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करते हुए संस्था के सचिव पप्पू पंडित ने कहा कि डॉ बाबासाहेब ने सभी को समानता का अधिकार दिलाया सभी एक दूसरे को हक मिल सके जहां जात पात का भेदभाव ना रहे वैसा संविधान भारत को दिया। इसलिए भारत के चिंता को बरकरार रखने के लिए हमें संविधान के रास्ते पर चलना चाहिए। संविधान के रास्ते पर चलकर बाबा साहब के मंत्र शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो का नारा को साकार करना है। 

जयंती में पुष्प अर्पित करने में स्थानीय पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, स्काउट एंड गाइड के दुमका संरक्षक लक्ष्मण प्रजापति, राज्य मुख्य प्रशिक्षक रिकी कुमार साव, मुख्य प्रबंधक मिथिलेश कुमार, जिला संगठन आयुक्त शैलेश रंजन, अंकेक्षक सुनील कुमार सिंह गाइड शिक्षिका रोशनी प्रवीण आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments