Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा,जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने कहा कि आतंकवादियों का फन कुचल दिया जाएगा




धनबाद। जदयू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक कर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को लेकर निंदा व्यक्त की गई।  जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने कहा कि नाम पूछ कर 26 निहत्थे पर गोली बरसाना कायरों का काम है। आतंकवादियों के मंसूबों पर कभी भी सफल नहीं होने वाला है। केंद्र सरकार इस हमले का माकूल जवाब देने का काम करेगी। आतंकवादियों का फन कुचल दिया जाएगा। इस आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस घटना में मृतकों की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उक्त मौके पर धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव,  प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, तथा धनबाद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments