धनबाद। देवघर शिवा हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया जहां समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु आज रोटी बैंक युथ क्लब को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी,देवघर विधायक सुरेश पासवान, झारखंड मंत्री संजय प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया,साथ ही रोटी बैंक के ब्लड को ऑर्डिनेटर ललिता सिंह और आलोक बरनवाल को भी सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के बेनजीर परवीन मुस्कान एक प्रयास के ललित चौहान ओर चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर श्वेता किन्नर को शिव ब्लड बैंक के द्वारा सम्मानित किया गया। विशेष रूप से डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर आशुतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। रवि शेखर न बताया की यह संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से मिला है और आगे भी समाज के प्रति जो हम लोग कार्य कर रहे हैं इसे और भी आगे बढ़ाना है, पिछले 7 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में हमारी संस्था कार्य कर रही है और जो जरूरतमंद व्यक्ति है उन्हें निशुल्क ब्लड देने का भी काम करती है, इसके अलावा प्रत्येक दिन धनबाद स्टेशन परिसर पर जरूरतमंद लोगों को 365 दिन निशुल्क भोजन कराया जाता है।
0 Comments